न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार इस पॉलिसी में करेगी बदलाव!

On: February 4, 2026 11:12 AM
Follow Us:
Women teachers in Haryana get a major relief.

Haryana : हरियाणा की महिला शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार की जिला कैडर अध्यापकों की कैडर चेंज पॉलिसी एक बार फिर चर्चा में है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचित यह पॉलिसी शिक्षकों को स्वैच्छिक आधार पर जिला बदलने का अवसर देने के लिए लाई गई थी लेकिन इसकी एक शर्त हजारों शिक्षकों खासकर महिला अध्यापिकाओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई थी।

लेकिन अब सरकार ने महिला शिक्षकों की पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए पॉलिसी में बदलाव का मन बनाया है। पॉलिसी की सबसे विवादित शर्त यह रही कि जिन जिलों में शिक्षकों की उपलब्धता रेशनलाइजेशन आवश्यकता के 95 फीसदी से कम है वहां से किसी भी शिक्षक को ट्रांसफर की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

इस शर्त के कारण यमुनानगर, पलवल, अंबाला और सिरसा जैसे जिलों से कई शिक्षक विशेष रूप से 2017 बैच की महिला अध्यापिकाएं वर्षों से अपने गृह जिले या घर के नजदीकी स्थान पर तैनाती से वंचित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब सरकार महिला शिक्षकों को राहत देने के लिए इस शर्त में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर रही है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में भेजा जाएगा जिससे महिला शिक्षकों को घर के समीप तैनाती मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment