न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Weather : हरियाणा में इन 17 जिलों होगी ताबड़तोड़ बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना

On: February 1, 2026 10:01 AM
Follow Us:
Rain is expected in these 17 districts of Haryana.

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीती रात कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में रात को ओले गिरे। वहीं सोनीपत, पलवल में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 जिलों में तेज हवाओं का साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि कई जिलों में ओले गिरने की भी असंका हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से लेकर 75% तक बारिश हो सकती है। कल से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे जबकि कई जगह बारिश की भी संभावना जताई गई है।

जानें कब होगी बारिश

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से आज कई जगह हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment