न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा को मिला 3566 करोड़ का रेल बजट, मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी

On: February 3, 2026 10:38 AM
Follow Us:
Haryana receives a rail budget of Rs 3566 crore.

Haryana : केंद्र सरकार रेलवे बजट के तहत हरियाणा को 3566 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 150 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। पिछले वर्ष 2025-26 में हरियाणा को 3416 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। सोमवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस बजट से कई विकास कार्य किए जाएंगे।

हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और कुछ नई रेल लाइन भी बिछाई जा रही हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा में सभी रेल खंड बिजली संचालित हो गए हैं, वहीं यूपी से पंजाब तक बिछाया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर काफी अहम कड़ी बन गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य अभी तीन साल में पूरा होगा। इसे पूरा करने का लक्ष्य पांच साल निर्धारित किया गया है और दो वर्ष का कार्य पूरा हो चुका है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

80 हजार करोड़ रुपये का राजस्व

वहीं हरियाणा के पानीपत में चल रहे हाईड्रोजन ट्रेन के संबंध में रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन की पूरी टेस्टिंग हो रही है और जल्द इसका विधिवत उद्धाटन किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। वहीं दिल्ली-अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में देश के अन्य रेल खंड पर पहले फेस का कार्य चल रहा है।

दूसरे फेज में दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव का आकलन किया जाएगा। रेलवे ने यात्री टिकट से पिछले वर्ष 75 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित किया था जो इस वर्ष 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

विश्व में सबसे उत्कृष्ट ट्रेन वंदे भारत

रेल मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने विदेशी दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत में चल रही वंदे भारत विश्व में चल रही अन्य ट्रेनों से काफी बेहतर और सुरक्षित हैं। इन ट्रेनों में कंपन, आवाज और अन्य सुविधाएं विश्व की ट्रेनों से काफी उत्कृष्ट हैं और वहां के इंजीनियर भी वंदे भारत की तारीफ की चुके हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत को लेकर भी यात्रियों में काफी खुशी है और सफर के दौरान यात्री उन्हें इसके लिए बधाई भी देते हैं।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment