न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा में खुलेंगे 6 हजार नए राशन डिपो, मंजूरी के लिए CM दफ्तर भेजी फाइल

On: February 3, 2026 11:43 AM
Follow Us:
6,000 new ration depots will open in Haryana.

Haryana : हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में 6 हजार नए राशन डिपो खोलने का खाका तैयार किया है। इस संबंध में विभाग ने पूरा प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दफ्तर में स्वीकृति के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही प्रदेशभर में नए राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह योजना राज्य में बढ़ती आबादी और राशन कार्डधारकों की संख्या को देखते हुए तैयार की गई है ताकि उपभोक्ताओं को उनके घर के नजदीक ही सस्ता राशन आसानी से उपलब्ध हो सके। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अब सीएम से मंजूरी मिलते ही राशन डिपो अलॉट कर दिए जाएंगे। इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि नए राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यानी 6 हजार नए डिपो में से लगभग 2 हजार डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस प्रक्रिया में विधवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

हर 500 राशन कार्ड पर एक नया डिपो

अब हर गांव में 500 राशन कार्ड पर एक नया राशन डिपो खोला जाएगा। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी वार्डों में राशन वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। वर्तमान में प्रदेश में 9247 राशन डिपो संचालित हैं जिनके माध्यम से लगभग 40 लाख परिवारों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को नियमित रूप से राशन का वितरण किया जा रहा है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

राशन डिपो आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन होगी। आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की सिफारिश या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। 21 से 45 वर्ष की आयु के 12वीं पास और कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान वाले हरियाणा निवासी आवेदन कर सकेंगे।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment