न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा परिवहन विभाग को मिलेगा अपना स्थायी मुख्यालय, पंचकूला में निर्माण कार्य शुरू

On: January 30, 2026 10:35 AM
Follow Us:
The Haryana Transport Department will get its permanent headquarters.

Haryana : हरियाणा परिवहन विभाग को जल्द ही अपना स्थायी मुख्यालय मिलने वाला है। पंचकूला में विभाग के नए मुख्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। अब तक परिवहन विभाग के पास स्वयं का भवन नहीं था, जिसके कारण विभाग चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित श्रम विभाग के भवन से संचालित हो रहा था। अब पंचकूला के सेक्टर-5 में दमकल विभाग के परिसर के साथ नया भवन तैयार किया जा रहा है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

यह नया मुख्यालय लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जिस पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9 जून 2027 की लक्ष्य तिथि तय की गई है। फिलहाल साइट पर बेसमेंट की खुदाई का काम जारी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1966 में पंजाब से अलग होने के बाद से ही हरियाणा का परिवहन महानिदेशालय और परिवहन आयुक्तालय श्रम विभाग के भवन में कार्य कर रहा था।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

राज्य में परिवहन विभाग से जुड़े करीब 15 से 16 हजार कर्मचारी हैं, जिन्हें अपने कार्यों के लिए अब चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला आना होगा। परिवहन आयुक्त के अनुसार, नए मुख्यालय का निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे विभाग को एक आधुनिक और सुविधाजनक प्रशासनिक केंद्र मिल

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment