न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और DEO पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

On: January 23, 2026 1:45 PM
Follow Us:
Recruitment is open for Nursing Officer, Technician, and DEO positions.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर 9 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।

कुल 3 पदों पर होगी नियुक्ति


AIIMS जोधपुर भर्ती 2026 के तहत कुल 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के लिए 1 पद, टेक्नीशियन के लिए 1 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए 1 पद शामिल है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को तय अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Indian Oil has announced recruitment for 637 positions.
Jobs News : इंडियन ऑयल में 637 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, 10+2 (साइंस) के साथ GNM डिप्लोमा और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण रखने वाले अभ्यर्थी, जिनके पास 3 साल का अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी है।

टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार के पास रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी और 2 साल का अनुभव, या फिर संबंधित विषय में डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

Bank of Baroda is recruiting for IT positions.
Bank of Baroda में IT पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल

डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना, कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

Recruitment for 1672 positions in Computer Science.
HPSC : कंप्यूटर साइंस के 1711 पदों के लिए 39 पास, बवाल के बाद फिर निकली 1672 पदों पर भर्ती

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment