न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

On: January 21, 2026 7:22 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस बार मौसम का मूड अलग ही है। अलसुबह कोहरे की चादर दिखाई देती है। लेकिन सूरज निकलते ही मौसम बदल जाता है। मौसम विभाग की मानें तो आज कई जिलों में कोहरे की मार रहने वाली है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

मौसम विभाग के अनुसार आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। 22 से 24 जनवरी के बीच इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा 30 से 40km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हवाओं की वजह से फिर से ठंडक बढ़ने के आसार है। 4 जिलों के लिए कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

आज हरियाणा में अधिकतम तापमान कल से करीब 2 डिग्री नीचे आया फिर भी यह सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। भिवानी (AWS) में सबसे ज्यादा 25°C दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में तो पारा 25.1°C तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा है। अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक और नारनौल में तापमान 22°C के आसपास रहा। गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ (AWS) में 24°C से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सिरसा में हल्का गिरावट आई, लेकिन वहां भी तापमान बहुत नीचे नहीं गया।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment