न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बहती है सोना उगलने वाली नदी

On: January 20, 2026 6:49 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों के पास पैसों की कमी नहीं है। कारण है वहां बहने वाली नदी। जी हां यमुनानगर जिले में एक ऐसी नदी बहती है जो पानी के साथ सोना भी उगलती है। यमुनानगर की बोली नदी के किनारे सुबह से ही कारीगरों की हलचल शुरु हो जाती है। जैसे ही नदी का पानी कम होता है तो कारीगर अपने पारंपरिक औजारों को लेकर नदी में उतर जाते हैं।

नदी में रेत और मिट्टी को खंगालना शुरू कर देते हैं। इन कारीगरों का काम बेहद मेहनत भरा होता है। नदी की रेत को पहले इकट्ठा किया जाता है और फिर से पानी से धोकर छान लिया जाता है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

इस दौरान रेत में छिपे बारिक सोने के कण अलग कर लिए जाते हैं। कारीगरों क कहना है कि यह हुनर उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है। कई पीढियों से उनका परिवार ये काम करता आ रहा है। लेकिन समय के साथ सोने के कण बहुत कम होते जा रहे हैं।

नदी से निकाले गए इस सोने को कारीगर रोजाना सुनारों के पास बेचते हैं। इसी से वे अपने घर का खर्च चलाते हैं। कारीगरों की मानें तो कई बार पूरे दिन की मेहनत के बाद सिर्फ कुछ ही कण सोना हाथ लगता है। लेकिन फिर भी यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment