न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Gold Silver Price: सातवें आसमान पर पहुंचा सोना-चांदी का रेट, जानें आज का भाव

On: January 20, 2026 7:29 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी आसमान छू रही है। सोमवार को चांदी की कीमत में एकदम उछाल देखने को मिला।

1 किलो चांदी का भाव 3 लाख से ऊपर पहुंच गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि चांदी ने सोने की कीमतों को भी मात दे दी है। वहीं सोने के दाम भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। जानिए आज सोने चांदी के ताजा भाव क्या रहने वाले हैं।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

इस साल लगभग 65,614 रुपये का इजाफा
साल 2025 में चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। लेकिन ये तेजी साल 2026 की शुरुआत में बरकरार है। जनवरी महीने में 1 किलो चांदी के रेट में लगभग 65,614 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी गई है। 31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी की रेट 2,35,701 रुपये था, जो अब बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलो हो गया है।

आज सोने के भाव
चांदी के साथ सोने की कीमतें भी आसमान छू रही है। बाजार खुलते ही सोने का रेट बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका मतलब है कि 10 ग्राम सोना झटके में 2,983 रुपये महंगा हो गया।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment