Promotion : हरियाणा में 2 IPS अधिकारियों का DGP पद पर हुआ प्रमोशन, तुरंत प्रभाव से आदेश लागू

Promotion : हरियाणा सरकार ने दो सीनियर IPS अधिकारियों आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला को प्रमोशन देते हुए एडीजीपी से डीजीपी के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। गृह विभाग की ओर से प्रमोशन संबंधी ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

Two IPS officers promoted to the post of DGP in Haryana

Promotion : हरियाणा सरकार ने दो सीनियर IPS अधिकारियों आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला को प्रमोशन देते हुए एडीजीपी से डीजीपी के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। गृह विभाग की ओर से प्रमोशन संबंधी आदेश होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा ने जारी किए।

आपको बता दें कि मित्तल और चावला दोनों 1993 बैच के अधिकारी हैं। मित्तल वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर तैनात हैं जबकि चावला यहां करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। अधिकारियों की पदोन्नति के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए।

प्रमोशन आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 8 और आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12(7) के तहत दिया गया है। दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल–16 (₹2,05,400–2,24,000) में स्थान दिया गया है। हाल ही में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में दोनों नामों को मंजूरी मिल चुकी थी, जिसके बाद अब औपचारिक आदेश जारी हुए हैं। Promotion

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment