Haryana : हरियाणा की जेलों में कैद कैदियों की हुई मौज, रिहा होने के बाद मिलेगा रोजगार

Haryana : हरियाणा की जेलों में कैद कैदियों के लिए एक अच्छी खबर आई हैं। हरियाणा कारागार विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन साइन किया हैं। इस समझौते के तहत जेलों में वोकेशनल ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

Prisoners in Haryana jails have a good time

Haryana : हरियाणा की जेलों में कैद कैदियों के लिए एक अच्छी खबर आई हैं। हरियाणा कारागार विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन साइन किया हैं। इस समझौते के तहत जेलों में वोकेशनल ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले कैदियों को HKRN पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा, ताकि जेल से रिहा होने के बाद उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।

ITI कोर्स भी होंगे शुरू

वहीं जेल विभाग के महानिदेशक आलोक राय ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा की पांच जेलों-गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद में वोकेशनल ट्रेनिंग के साथ-साथ आइटीआइ कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जेलों में कक्षाओं के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

पांचों जेलों में कार्य पहले ही शुरू

इस एमओयू पर जेल विभाग के चीफ प्रोबेशन आफिसर विशाल सिंह और एचकेआरएन की जीएम अंबिका पटियाल ने हस्ताक्षर किए। जेल विभाग में शुरू हो रहे इन कोर्सों का औपचारिक शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस द्वारा 6 दिसंबर को गुरुग्राम में किया जाएगा। हालांकि सभी पांचों जेलों में कार्य पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन औपचारिक शुरुआत गुरुग्राम से होगी।

जेल विभाग का यह कदम कैदियों के पुनर्वास और समाज में पुनः स्थापित होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल कैदियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकेंगे। Haryana

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment