Haryana : हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग का ड्राइवर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana : हरियाणा में पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB टीम ने बुधवार शाम को एक सिंचाई विभाग के ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-5 की ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

Irrigation department driver arrested red-handed taking bribe in Haryana

Haryana : हरियाणा में पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB टीम ने बुधवार शाम को एक सिंचाई विभाग के ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-5 की पार्किंग में ACB इंस्पेक्टर के नेतृत्व में की गई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है, जो विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है। मामले की शुरुआत कैथल निवासी राहुल की शिकायत से हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बुआ की जमीन जींद जिले के गांव घघड़िया में स्थित है, जहां आउटलेट शिफ्टिंग का कार्य जून से लंबित था। इस प्रक्रिया के लिए विभागीय अनुमति लेनी जरूरी थी। आरोप है कि इसी अनुमति के बदले ड्राइवर विजय ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि शिकायत मिलने पर एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। बुधवार शाम शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए बुलाया गया, जहाँ पहले से तैनात टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर सुनील जाखड़ भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। Haryana

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment