CBI टीम का बड़ा एक्शन, SI को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) टीम का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। CBI ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। SI पर बेल कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI को जब ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

CBI arrests SI red-handed while accepting bribe

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) टीम का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। CBI ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। SI पर बेल कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI को जब इस बारे में पता लगा तो टीम ने प्लानिंग के तहत कार्रवाई की। CBI आरोपी से पूछताछ करके इस मामले में शामिल दूसरे साथियों के बारे में भी पता लगाएगी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी SI का नाम नितिन मीणा बताया जा रहा है।

SI पर 30 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

नितिन मीणा 2021 बैच के अधिकारी है। नितिन मीणा पहले शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाने में तैनात थे, लेकिन हाल ही में इनका ट्रांसफर आनंद विहार थाने में हो गया था। लेकिन नितिन मीणा के पास कृष्णा नगर थाने के कुछ केस की फाइलें थीं। उन्हीं में से एक केस में आरोपी की बेल कराने के बदले में SI ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

CBI टीम की आगे की कार्रवाई जारी

आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को नितिन मीणा कृष्णा नगर थाने फाइल देने के बहाने से रिश्वत लेने आया था। लेकिन पीड़ितों ने इस बारे में पहले ही CBI को सूचित कर दिया था, जिसके चलते CBI टीम ने पहले से ही थाने में जाल बिछाया हुआ था। जैसे ही SI नितिन मीणा ने पैसे लिए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल CBI टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment