न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा में इसी महीने दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train! आठ कोच बनकर तैयार, जानें खासियत

On: September 1, 2025 8:36 AM
Follow Us:
The country first Hydrogen Train will run in Haryana this month!

Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच जल्द ही शुरू होगी। दरअसल, चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी में ट्रेन के आठ कोच बनकर तैयार हो गए हैं। इनका परीक्षण भी हो गया है और अब इनके रंग-रोगन का काम भी पूरा हो गया है। वहीं जींद में भी आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है। गेट और दीवार का काम फाइनल स्टेज पर है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सितंबर में शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन देशों के बाद अब भारत में चलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइड्रोजन ट्रेन में इंजन लगने के बाद चेन्नई से पूरी ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद अब भारत में हाइड्रोजन ट्रेन चलने के लिए तैयार है। सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत हरियाणा से हो रही है। इस ट्रेन के लिए जींद में आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट तैयार कर लिया है।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

कितनी होगी हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार?

हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार की बात करें तो इसकी स्पीड 110 से 140 किमी प्रति घंटा होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन होगी। इसमें एक बार में करीब 2500 यात्री सवार हो सकेंगे। इस ट्रेन पर करीब 82 करोड़ रुपये का खर्च आया है। हालांकि, इस ट्रेन का किराया कितना होगा। अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

  • -यह हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है।
  • इस ट्रेन के संचालन के दौरान केवल पानी और भाप उत्सर्जित करेगी।
  • -डीजल ट्रेनों की तुलना में इसमें कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा।

5 लोको पायलट की पूरी हुई ट्रेनिंग

वहीं ट्रेन को चलाने के लिए जींद के 3 और दिल्ली के 2 लोको पायलट को ट्रेनिंग दी गई है। पायलटों को चेन्नई में 3 से 10 अगस्त के बीच ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान लोको पायलटों को हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीकी और संचालन से जुड़ी बारीकियों को समझाया गया। Hydrogen Train

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

क्या बोले अधिकारी

खबर की मानें, तो डीआरएम नई दिल्ली के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि सितंबर में हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन प्लांट का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment