न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के इस जिले में 200 गांवों की फसलें बर्बाद, 20 गांव में आई बाढ़…स्कूल बंद

On: September 8, 2025 4:22 AM
Follow Us:
Crops of 200 villages were destroyed in this district of Haryana

Haryana : हरियाणा के हिसार जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी भर गया है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। लगभग 200 गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जबकि 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे हालातों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 71 स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी

जानकारी के अनुसार जिले के कई इलाकों में नाले और ड्रेनेज सिस्टम खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिसके कारण नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर भी जलभराव हो गया है। खासतौर पर हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे और राजगढ़ रोड पर लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगवा गांव की ढाणियों में पानी भरने से कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। Haryana

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

रेल यातायात भी प्रभावित

राजगढ़ रेलवे ट्रैक के पास जलभराव के कारण ट्रेनों की गति 110 किमी/घंटा से घटाकर 20 किमी/घंटा कर दी गई है, जिससे रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।

1500 मकानों में घुसा पानी

HAU स्थित रामगढ़ बस्ती में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 1500 मकानों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। अब तक 8 परिवारों को जाट धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है, जबकि अन्य लोगों को भी शहर के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। Haryana

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment