न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

On: August 28, 2025 1:48 AM
Follow Us:
Patients suffering from this disease will get big relief in Haryana

Haryana : हरियाणा सरकार ने मस्क्युलर डिस्ट्रोफी पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। अब इन मरीजों को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए किसी प्रकार का आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) दिखाना जरूरी नहीं होगा। सरकार के इस फैसले से ऐसे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले से ही इस बीमारी का महंगा इलाज आर्थिक बोझ बन रहा था।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

प्रदेश में इस बीमारी से 116 मरीज पीड़ित

आपको बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र में मुलाना की विधायक पूजा ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मस्क्युलर डिस्ट्रोफी बेहद गंभीर और लाइलाज बीमारी है, जिसकी संख्या प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जानकारी दी कि फिलहाल प्रदेश में इस बीमारी से 116 मरीज पीड़ित हैं।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

सरकार के फैसले से पीड़ितों को राहत

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने माना कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का मुख्य इलाज भारत सरकार द्वारा निर्धारित उत्कृष्टता केंद्रों में ही उपलब्ध है, जबकि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सहायक उपचार दिया जा रहा है। सरकार के इस फैसले से अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेजी झंझट के इलाज करा सकेंगे।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment