न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana: हरियाणा में शराब कारोबारी को दोस्त ने मारी तीन गोलियां, पत्नी को घुमाने ले जाने से था नाराज

On: August 27, 2025 9:20 AM
Follow Us:
In Haryana, a liquor trader was shot three times by his friend

Haryana News: हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित केएलजे सोसाइटी के सामने मंगलवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब एक शराब कारोबारी को उसके ही दोस्त ने गोलियां मार दीं। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर युवक अपनी पत्नी को कारोबारी द्वारा मनाली घुमाने ले जाने से नाराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।

घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की है। शराब कारोबारी सुरेश, अपने दोस्त सोनू और उसकी पत्नी दुर्गेश को मनाली से घूमकर वापस लाने के बाद केएलजे सोसाइटी छोड़ने आया था। इसी दौरान जुन्हैड़ा निवासी विनोद कौशिक अपनी कार में दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और सुरेश पर तीन गोलियां दाग दीं।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

गोली कारोबारी सुरेश की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश फरीदाबाद में शराब के कई ठेके संचालित करता है और सेक्टर-10 का निवासी है। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाता था। हाल ही में वह मनाली गया था, जहां उसने सोनू और उसकी पत्नी के साथ-साथ अपने पुराने दोस्त विनोद कौशिक की पत्नी मेघा को भी साथ ले लिया।

यह बात विनोद को नागवार गुज़री, क्योंकि पहले भी मेघा और सुरेश के साथ बाहर घूमने को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। माना जा रहा है कि यह पुरानी रंजिश ही हमले की वजह बनी।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल सुरेश को पास के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि आरोपी विनोद कौशिक और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को भी लगाया गया है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment