न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

On: August 26, 2025 2:44 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़ ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33-34°C और न्यूनतम 23-24°C के बीच रह सकता है। 29 से 31 अगस्त तक भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

जालौर, उदयपुर, सिरोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, बाड़मेर, बीकानेर, पाली में भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, हमीरपुर, सोलन, मंडी, कुल्लू, शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी किनारों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

उत्तरी ओडिशा में लगातार बारिश और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। बालासोर, भद्रक और जाजपुर के 170 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 27 अगस्त को यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment