न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले दो दिनों तक रहें सावधान

On: August 29, 2025 3:14 AM
Follow Us:
Heavy rain alert in Haryana today

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच IMD ने आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हवाओं के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त तक औसतन 341 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 423 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

जानें कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

रविवार को 16 जिलों में अलर्ट

रविवार को 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। बाकि जिलों में हल्की बारिश होगी। सोमवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment