Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

Published On: August 25, 2025
Follow Us

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवारी, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश हो सकती है।Haryana Weather

विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सिरसा और फतेहाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment