न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana news : हरियाणा में उद्यमी के घर 45 लाख की लूट, जाने पूरा मामला ?

On: August 26, 2025 3:38 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक शहर के सेक्टर-1 में पैकेजिंग मैटेरियल फैक्टरी के मालिक उद्यमी संजय गुप्ता के घर पर  उनकी नौकरानी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाया। उद्यमी की पत्नी को बुरी तरह पीटा व पेचकस दिखाकर डराया। आराम से पूरा घर खंगाला और शाम 4 बजे 35 लाख के गहने व 10 लाख की नकदी ले गए।

 

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

जानकारी के मुताबिक, नेपाल की रहने वाली नौकरानी रीमा को परिजनों ने करीब एक महीने पहले ही काम पर रखा था।

संजय गुप्ता ने बताया कि उनकी खरावड़ में फैक्टरी है। वे फैक्टरी में ही थे। सोमवार शाम को फिल्म देखने जाना था इसलिए 4 बजे घर आए। यहां मां कुसुमलता व पत्नी संगीता को बंधक पाया। मां को कुर्सी से बांधा गया था। पत्नी के भी हाथ-पैर बांधे गए थे। इन्हें खोला तो घर में लूट की वारदात के बारे में पता लगा।Haryana news

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौकरानी रीमा ने चुपचाप दरवाजा खोलकर अपने तीन साथियों को घर में बुला लिया जबकि दो बदमाश बाहर निगरानी कर रहे थे। सबसे पहले मां व मुझे पीटा। अलमारी की चाबियां मांगीं। मना करने पर फिर पीटा। इस पर बदमाशों को चाबी दे दी। बदमाशों ने अलमारी को खंगाला। इसमें रखे 35 लाख के जेवर व 10 लाख रुपये नकद लेकर भाग गए। Haryana news

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment