न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के किसान की हुई मौज, राज्य सरकार इन कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 प्रतिशत छूट

On: August 16, 2025 6:40 AM
Follow Us:
Haryana govt is giving 50 percent discount on these agricultural equipment

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए आधी कीमतों पर मशीनें दिलाई जाएगी। जिसके तहत एक किसान अधिकतम चार कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि, किसान को सरकार द्वारा सब्सिडी कुछ मशीनों पर दी जा रही है।

इन मशीनों पर मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

आपको बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों से व्यक्तिगत श्रेणी में कृषि यंत्रों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें किसान स्ट्रा-बेलर, है-रेक, एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रा-चापर, मल्चर, शर्ब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिर्वसीबल एमबी प्लो, जीरो ड्रील, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर), ट्रैक्टर ड्रान टैडर मशीन और काप-रीपर पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

जानें कब तक कर सकते है आवेदन

इस छूट का फायदा उठाने के किसान विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पर 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शर्तों में स्पष्ट किया गया है कि किसान की ओर से जिस कृषि यंत्र पर आवेदन किया जा रहा है, उस यंत्र पर उसने किसी भी स्कीम के तहत पिछले तीन सालों में सब्सिडी का लाभ न लिया हो। अनुदान का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

 

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment