न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी हेल्परों का बढ़ाया प्रमोशन कोटा

On: August 28, 2025 3:36 AM
Follow Us:
Haryana government increased the promotion quota of Anganwadi helpers

Haryana : हरियाणा सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में हेल्परों के प्रमोशन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब आंगनबाड़ी हेल्परों को वर्कर बनने का सुनहरा मौका मिलेगा, क्योंकि सरकार ने अब प्रमोशन कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। आपको बता दें कि यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र में झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

कुल 25,962 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित

मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि प्रदेश में कुल 25,962 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन पर 25,962 वर्कर और 25,450 हेल्पर के पद स्वीकृत हैं। लेकिन इस समय केवल 23,106 वर्कर और 20,641 हेल्पर ही कार्यरत हैं। इस पर मंत्री ने स्वीकार किया कि विभाग में लंबे समय से बड़ी संख्या में पद खाली हैं। भारत सरकार के अगस्त 2022 में जारी दिशा-निर्देशों और भर्ती नियमों की जटिलताओं के चलते नई नियुक्तियां अटकी हुई थीं।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

अब होगी सीधी भर्ती

अब सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाली पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि इस फैसले से न सिर्फ हेल्परों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा बल्कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्टाफ की कमी भी काफी हद तक पूरी हो सकेगी। Haryana

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment