न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के CM ने गौशालाओं को दी बड़ी सौगात, इस काम के लिए 1.80 करोड़ की अनुदान राशि की जारी

On: August 17, 2025 5:42 AM
Follow Us:
Haryana CM gave a big gift to cow shelters

Haryana : हरियाणा के CM नायब सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले की गौशालाओं को एक बड़ी सौगात दी है। CM ने जिले की 19 गौशालाओं के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की। इस अवसर पर CM ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की जाएगी।

10 वर्षों में 270 करोड़ रुपए का अनुदान

CM ने शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गीता एवं आयुर्वेद शोध का विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकारने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े 10 वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

PM ने गायों के लिए मिशन किया लागू

इस राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है। सरकार ने भी गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है।

हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। गौमाता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून हरियाणा गौवंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया है। Haryana

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment