न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे 85.5 करोड़ रुपये

On: August 31, 2025 8:25 AM
Follow Us:
Good news for these farmers in Haryana

Haryana News: हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी और नूंह जिलों के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (CTAC) ने रबी 2023-24 के फसल बीमा विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी की अपील खारिज कर दी है।

अब बीमा कंपनी को एक सप्ताह के भीतर प्रभावित किसानों को करीब 85.5 करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा। यह जानकारी पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने साझा की।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

जानें पूरा मामला

यह मामला भिवानी की 148, चरखी दादरी की 45 और नूंह की 38 बीमा इकाइयों में हुए फसल कटाई प्रयोग (CCE) से जुड़ा है। इन प्रयोगों के आधार पर राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति (STAC) ने किसानों के हक में फैसला सुनाया था, जिसे बीमा कंपनी ने जनवरी 2025 में चुनौती दी थी।

बीमा कंपनी ने आरोप लगाया था कि फसल कटाई आंकड़ों में गड़बड़ी हुई है। कृषि विभाग के उप निदेशकों की रिपोर्ट को बिना स्वतंत्र जांच के स्वीकार किया गया। तकनीकी रिपोर्ट और तस्वीरें प्रोटोकॉल के खिलाफ हैं।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

CTAC ने बीमा कंपनी की अपील पर विस्तृत सुनवाई करते हुए कहा कि अपील निर्धारित समयसीमा (15 दिन) के बाद दायर की गई थी। बीमा कंपनी कटाई के समय कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर पाई थी।

विवादित इकाइयों में से कई में कंपनी ने को-विटनेस के तौर पर भाग लिया, फिर भी बाद में आपत्ति जताई। तकनीकी रिपोर्टें अधूरी और अस्पष्ट थीं, और स्थानीय कृषि परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखा गया।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment