न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, नाले में फेंककर फरार हुए आरोपी

On: August 31, 2025 3:53 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में रविवार को सिरसा निवासी एक युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (28), निवासी पनिहारी गांव, सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों ने युवक पर डंडों से हमला कर उसे नाले में धकेल दिया और वहीं पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

नाले में फेंक दिया शव, बच्चा बना वारदात का गवाह

घटना के समय कुलवंत सिंह के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था, जिसने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा। बच्चा मौके पर रोता रहा और राहगीरों को घटना की सूचना दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रतिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

कैसे हुई वारदात

यह घटना गांव सहनाल और गुरुसर के बीच रंगोई नाले के पास हुई। कुलवंत अपनी बुआ के घर गांव पंडरी आया हुआ था और रविवार को बाइक पर एलसीडी ठीक करवाने रतिया गया था। लौटते समय 4 बदमाशों ने उसे दो बाइकों पर पीछा करते हुए घेरा और नाले के पास हमला किया।

फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और वे मृतक के जानकार हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

मृतक पर पहले से दर्ज था मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुलवंत सिंह पर गांव की एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप था, जिसके चलते FIR भी दर्ज की गई थी। इसी वजह से पिछले एक साल से वह अपने घर से दूर रह रहा था और मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। बुआ के घर आने की भनक लगते ही आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और मौके पर हमला कर दिया।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment