न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा रोडवेज बसों में 15 अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा, विज ने अधिकारियों को दिए आदेश

On: August 28, 2025 1:30 AM
Follow Us:
E-ticketing facility will start in Haryana Roadways buses from this date

Haryana : हरियाणा रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। रोडवेज बसों में जल्द ही ई-टिकटिंग शुरू होने जा रही है। इसके लिए राज्य परिवहन विभाग ने एजेंसी को क्यूआर कोड तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब यात्री जल्द ही बसों में UPI (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) व दूसरे माध्यमों से टिकटों सकेंगे।

विज के आदेश पर विभाग की कार्रवाई

मिली जानकरी के अनुसार करीब अगले दो सप्ताह में क्यूआर कोड तैयार करने की योजना है जबकि 15 अक्तूबर तक साइबर सिक्योरिटी से संबंधित कार्य होगा। इसके बाद UPI व डिजिटल भुगतान के दूसरे माध्यमों से टिकट खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेश पर राज्य परिवहन विभाग क्यूआर कोड विकसित करा रहा है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

जानें खासियत

बताया जा रहा है कि यात्री के भुगतान के बाद ई-टिकट मशीन से टिकट जेनरेट हो जाएगा। मशीन के माध्यम से जो भी टिकट जेनरेट होंगे उन पर हर बार नया क्यूआर कोड प्रिंट होकर निकलेगा। इसका लाभ यह होगा कि एक यात्री संबंधित टिकट का उपयोग एक ही बार कर सकेगा। इस क्यूआर कोड में बस संख्या, कहां से कहां तक का टिकट लिया है यह ई-टिकट मशीनों के माध्यम से स्कैन करके पता चल जाएगा। ऐसे में कोई भी यात्री दूसरी बार टिकट का उपयोग नहीं कर सकेगा। Haryana

विज ने संबंधित अधिकारियों को दिए आदेश

आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली सहित हरियाणा रोडवेज के कुल 24 डिपो और 13 सब डिपो हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि जल्द ही यूपीआई या अन्य सभी माध्यमों से यात्रियों को टिकटों के भुगतान की सुविधा दी जाएगी। योजना पर कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment