Haryana : हरियाणा में इन परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने बैंक खातों में ट्रांसफर किए 76 करोड़ रुपये; फटाफट करें चेक

Haryana : हरियाणा सरकार की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का आधार बन रही है। इस योजना के तहत बीते दिन शनिवार को CM नायब सिंह ने 2,020 अंत्योदय परिवारों को राहत राशि के ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

Dayalu Yojana became the lifeline of needy families in Haryana

Haryana : हरियाणा सरकार की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का आधार बन रही है। इस योजना के तहत बीते दिन शनिवार को CM नायब सिंह ने 2,020 अंत्योदय परिवारों को राहत राशि के रूप में 76 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए। यह सहायता परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में दी जाती है।

जानें किन परिवारों को मिलता है लाभ

मुख्यमंत्री ने बीते दिन प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों के कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी हो। इसी सोच के तहत यह योजना ऐसे परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है।

1,380 करोड़ की दी जा चुकी सहायता

उन्होंने बताया कि दयालु योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू है और अब तक 36,651 परिवारों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार के 6 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन लौटाया नहीं जा सकता, लेकिन आर्थिक सहारा देकर कठिन समय में परिवार को संभालना संभव है। दयालु योजना का संचालन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment