न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

New Road : हरियाणा में 1,603 पेड़ काटकर बनेगी फोर लेन सड़क, कुल 200 करोड़ आएगी लागत

On: August 27, 2025 6:18 AM
Follow Us:
A four-lane road will be built in Haryana by cutting 1,603 trees

New Road : हरियाणा वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (FMDA) द्वारा शहर की 2 लेन सड़कों को 4 लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव के तहत सेक्टर-37 के सामने आगरा नहर पुल से लेकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक बनने वाली कालिंदी कुंज की 2 लेन सड़क को 4 लेन किया जाएगा।

1,603 पेड़ काटने का फैसला

आपको बता दें कि इन सड़कों को फोरलेन करने के लिए 1,603 पेड़ काटने का फैसला किया गया है। इसे लेकर UP सिंचाई विभाग द्वारा वन विभाग से NOC मांगी गई है। बताया जा रहा है कि वन विभाग से NOC मिल जाने के बाद UP सिंचाई विभाग इस सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया शुर करेगी। 20 किलोमीटर इस लंबी सड़क को 2024 चार लेन बनाने की मंजूरी मिल गई थी।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

FMDA ने इस सड़क को दो लेन से चार लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव पर तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर ने सड़कों पर ट्रैफिक जाम को देखते हु्ए 20 सितंबर 2023 को मंजूरी दे दी थी।

जानें कितना आएगा खर्च

आपको बता दें कि आगरा नहर किनारे की जमीन पर UP सिंचाई विभाग का अधिकार है, ऐसे में सड़क बनाने की जिम्मेदारी UP सिंचाई विभाग की है। हालांकि सड़क बनाने के लिए FMDA द्वारा UP सिंचाई विभाग को बजट दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस सड़क को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट से तैयार किया जाएगा।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

विभाग द्वारा सड़क को 4 लेन करने के साथ ही 6 पुलों को चौड़ा किया जाएगा। सड़क 4 लेन हो जाने के बाद दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवाजाही करने वाले चालकों को ट्रैफिक से छुटकारा मिल जाएगा। New Road

सबसे लंबा साइकिल ट्रैक होगा तैयार

विभाग की तरफ से सड़क के किनारे पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। FMDA ने इसे लेकर डेढ़ मीटर चौड़े डिवाइडर का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी तरह साइकिल ट्रैक और फुटपाथ को मिलाकर चौड़ाई 2 मीटर कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस सड़क पर फरीदाबाद का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment