न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा: पिता की डांट से नाराज़ बेटे ने कर दी हत्या, करनाल में दर्दनाक वारदात का खुलासा

On: May 15, 2025 1:53 AM
Follow Us:
हरियाणा

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले के ऊंचा समाना गांव में 8 मई को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू की हत्या उसके ही नाबालिग बेटे ने की थी। थाना मधुबन के इंचार्ज गौरव पुनिया ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक, 8 मई की सुबह गांव ऊंचा समाना में पशुओं के बाड़े में खून से लथपथ सोनू का शव बरामद हुआ था। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को देखकर अंदेशा हुआ कि किसी तेजधार या भारी हथियार से सिर पर वार किया गया है।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

मृतक का बेटा सुबह भैंस का दूध निकालने बाड़े में पहुंचा तो उसने सबसे पहले अपने पिता को खून से सना देखा और जोर-जोर से चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी गौरव पुनिया के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगालीं, तो शक की सुई मृतक के बेटे पर जाकर टिक गई। पूछताछ में बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पुलिस की पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसका पिता उसे पढ़ाई और कोई काम करने के लिए अक्सर डांटता था, जिससे वह अंदर ही अंदर नाराज रहने लगा। इसी गुस्से में उसने पिता के ही काम करने वाले हथौड़े से उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना इंचार्ज गौरव पुनिया ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment