न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हांसी में 4 मई को अगर गलती से भी कर दिया ये काम तो पुलिस ले जाएगी उठा कर, जानें क्या है गाइडलाइंस

On: May 3, 2025 3:48 AM
Follow Us:
हांसी

हाँसी: 4 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2025) के लिए हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हांसी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हांसी और नारनौंद में।


परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों सहित 14 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

  • पार्किंग व्यवस्था के लिए 2 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
    Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल
  • परीक्षा के दौरान दो पर्यवेक्षण अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगे।


ये चीजें परीक्षा केंद्र में ले जाना मना

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, टैबलेट, इयरफोन, हिडन कैमरा, पेजर, ज्वैलरी, पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पानी की बोतल और किताबें ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।


परीक्षा केंद्र के आसपास प्रतिबंध

  • परीक्षा केंद्र के आसपास सभी कोचिंग सेंटर, स्टेशनरी शॉप और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

    Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
    Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा
  • ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

  • परीक्षा समाप्त होने तक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ भी केंद्र से बाहर नहीं जा सकेगा।


निगरानी के सख्त इंतजाम

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक सिस्टम और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। बोर्ड के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment