न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

On: May 3, 2025 3:18 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज सुबह-सुबह नूंह जिले में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पुन्हाना इलाके में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे, जबकि बारिश अभी भी जारी है। फरीदाबाद में भी तेज बारिश शुरू हो गई है। चरखी दादरी और झज्जर में बादल छाए हुए हैं, वहीं भिवानी में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई।


किन जिलों में कैसा रहा मौसम?

  • नूंह (मेवात): बारिश के साथ ओलावृष्टि

  • पुन्हाना: 10 मिनट तक ओले गिरे

  • फरीदाबाद: तेज बारिश शुरू

    Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
    Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
  • चरखी दादरी, झज्जर: बादल छाए

  • भिवानी: हल्की बारिश

दूसरी ओर हिसार, जींद, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में फिलहाल मौसम साफ है। हालांकि इन इलाकों में देर रात बारिश दर्ज की गई थी।


आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक:

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता
  • 2 मई: अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25-50% बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

  • 4-5 मई: पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

    • अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर: 50-75% बारिश के आसार

    • करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत: 25-50% बारिश की संभावना

      नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी
    • फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, जींद: 25% तक बारिश के आसार


अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment