न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा में 3.25 लाख बी.पी.एल. कार्डधारकों पर गिरेगी गाज, सरकार कर रही बड़ी कार्रवाई की तैयारी

On: April 29, 2025 1:42 AM
Follow Us:
3.25 लाख हरियाणा

हरियाणा में बी.पी.एल. कार्डधारकों की संख्या को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। राज्य में करीब 3.25 लाख से अधिक ऐसे बी.पी.एल. कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने पिछले कई महीनों से न तो राशन उठाया है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ऐसे राशन कार्ड या तो फर्जी हैं या फिर लाभ लेने के उद्देश्य से बनवाए गए थे। सरकार अब इन कार्डों को रद्द करने की तैयारी में है।

हर महीने की पहली तारीख को प्रदेश में बी.पी.एल. कार्डों की संख्या का आंकलन किया जाता है। 1 मई को होने वाले आगामी आंकलन के बाद ऐसे फर्जी कार्डधारकों के नाम सूची से काटे जा सकते हैं।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 मार्च 2025 को हरियाणा में 51,97,984 बी.पी.एल. कार्ड थे, जो 1 अप्रैल 2025 तक घटकर 51,96,380 रह गए। यानी एक माह में 1,604 कार्ड कम हुए। अब 1 मई को जब ताजा आंकड़े सामने आएंगे तो यह साफ हो जाएगा कि राज्य में गरीबों की संख्या घटी है या बढ़ी है।

वर्तमान में राज्य में बी.पी.एल. परिवारों के तहत लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 है, जबकि राज्य की कुल आबादी लगभग 3 करोड़ के करीब पहुँच चुकी है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने 57,700 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी की है, जिनकी पेंशन विभिन्न कारणों से 3 से 4 माह से रुकी हुई थी। इसमें नई स्वीकृत पेंशनधारक भी शामिल हैं। इससे प्रदेश के हजारों परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से न सिर्फ असली गरीबों को राहत मिलेगी, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment