न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

अनिल विज ने दे दी बड़ी राहत, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अब 12 साल, टैक्सी ऑपरेटरों को मिलेगा फायदा

On: April 29, 2025 3:35 AM
Follow Us:
अनिल विज

अनिल विज: हरियाणा सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (All India Tourist Permit) की वैधता अवधि को नौ साल से बढ़ाकर 12 साल करने का बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने यह निर्णय टूरिज्म सेक्टर में काम करने वाले लोगों की मांग पर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फैसले को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इससे अब हरियाणा के टैक्सी ऑपरेटरों को अन्य राज्यों जैसे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बराबर फायदा मिलेगा, जहां पहले से 12 साल तक परमिट मिलते हैं।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का अनुरोध
हाल ही में अंबाला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने इस मुद्दे को लेकर परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी और टूरिस्ट परमिट की अवधि में एकरूपता लाने की मांग की थी। इस मांग के बाद विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।

एनसीआर क्षेत्र में भी बदलाव
परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि एनसीआर क्षेत्र में पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए टूरिस्ट परमिट की अवधि भी नौ साल से बढ़ाकर 12 साल कर दी गई है। वहीं डीजल वाहनों के लिए यह अवधि नौ साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है। इस फैसले से बड़ी संख्या में टैक्सी चालकों और ऑपरेटरों को राहत मिलेगी।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment