𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कांग्रेस पर गरजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष – बाप व बेटा छल-कपट की राजनीति से सत्ता हथियाना चाहते हैं !!

भाजपा ने गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ने का अवसर दिया- मोहन लालजगाधरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का किया जोरदार अभिनंदन और स्वागत यमुनानगर DIGITAL DESK ||  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल  प्रदेश अध्यक्ष मोहन ...

Photo of author

कावेरी

Published

भाजपा ने गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ने का अवसर दिया- मोहन लाल

जगाधरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का किया जोरदार अभिनंदन और स्वागत


यमुनानगर DIGITAL DESK ||  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल  प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली  ने कहा कि कांग्रेस की कुटिलता को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है, कांग्रेस सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। 


मोहन लाल बड़ौली बुधवार को यमुनानगर- जगाधरी में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कृषि मंत्री कंवरपाल, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया तथा जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन से गदगद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वागत आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का स्वागत है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा में विश्वास है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस से झूठ और भ्रम फैलाने का हिसाब-किताब लेगी। उन्होंने कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर गरीबों को बीमारी में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली  ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछड़ों और गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। हरियाणा में युवा योग्यता के आधार पर नौकरियां लग रहे हैं। भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : 𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : महिला कोच यौन शोषण मामला: महिला कोच बोली, सच को दुखी किया जा सकता है दबाया नहीं जा सकता 

https://ift.tt/7xymk6f

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment