Rule Change: 1 मई से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Published On: April 29, 2026
Follow Us

Rule Change from 1 May: नए महीने की शुरुआत के साथ 1 मई 2026 से आम लोगों की जेब, बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का असर सीधे तौर पर नौकरीपेशा लोगों, निवेशकों और आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ सकता है। सरकार और संबंधित संस्थाओं का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना, लेन-देन को पारदर्शी बनाना और ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है।

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती

केंद्र सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ के गठन को मंजूरी दी है। नए ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत कंपनियों को सख्त नियमों का पालन करना होगा गेम्स के सर्टिफिकेशन की वैधता 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है। इससे यूजर्स की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

यूपी में नया श्रम कानून

उत्तर प्रदेश में नया लेबर लॉ लागू होगा। 8 घंटे के बाद 15 मिनट अतिरिक्त काम पर भी ओवरटाइम का फायदा मिलेगा। बेसिक सैलरी को कुल वेतन का 50% रखना अनिवार्य हो सकता है। इससे PF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी, लेकिन इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

बीमा योजनाओं का प्रीमियम कटेगा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 436 रुपये और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 20 रुपये कटेगा। मई में इन योजनाओं का प्रीमियम ऑटो-डेबिट होगा, इसलिए खाते में बैलेंस रखना जरूरी है।

LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं

हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 मई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे हो सकते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।

SBI कार्ड यूजर्स के लिए बदलाव

SBI Card ने 1 मई से लेट पेमेंट फीस में बदलाव किया है। छोटे बकाया पर भी चार्ज लागू होगा। कुछ कार्ड्स में एनुअल फीस माफी के नियम बदले है, इससे कार्ड यूजर्स का खर्च बढ़ सकता है।

e-KYC अपडेट जरूरी

बैंकिंग नियमों के तहत 1 मई तक e-KYC अपडेट करना जरूरी है। KYC अधूरी होने पर ट्रांजेक्शन रोके जा सकते हैं और अकाउंट पर लिमिट लग सकती है। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या ब्रांच के जरिए तुरंत अपडेट कर सकते हैं।

PF निकासी पर चर्चा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ी खबरों में भविष्य में ATM और UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा मिल सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment