हरियाणा मे विधानसभा चुनावों की घोषणा – सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान, परिणाम 4 अक्टूबर को
चुनाव आयोग ने शुक्रवार,16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा, ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए।
उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों। आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी।
राजीव कुमार ने बताया कि सभी बूथों में पीने के पानी, मेल/फीमेल बाथरूम, कतारों के खड़े लोगों के लिए शेड की व्यवस्था होगी। 85+ उम्र के लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसमें पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट्स साथ जा सकते हैं। इसकी वीडियोग्राफी होगी।
हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता
राजीव कुमार का कहना है कि हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। 90 में से 73 सीटें सामान्य हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी. हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन हैं।
12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे। बहुमत के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। हालांकि, राज्य में अभी अल्पमत की सरकार है।
लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
https://ift.tt/MhN8iwp