29 April History: इतिहास के पन्नों में 29 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इसी दिन वर्ष 1639 में मुगल सम्राट शाहजहां ने दिल्ली में भव्य लाल किला की नींव रखवाई थी। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह किला आज भारत की शान और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है।
वर्ष 2007 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया। आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री इसी किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जिससे इसका राष्ट्रीय महत्व और भी बढ़ जाता है।
29 अप्रैल: इरफान खान को भी किया जाता है याद
यह दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की पुण्यतिथि के रूप में भी याद किया जाता है। वर्ष 2020 में उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अदाकारी को आज भी बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है।
29 अप्रैल की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
2020 – COVID-19 से भारत में मृतकों की संख्या 1000 के पार।
1639 – लाल किला की नींव रखी गई।
1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1813 – अमेरिका में रबर का पेटेंट कराया गया।
1848 – महान चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की।
1920 – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन।
1930 – ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा शुरू।
1939 – सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1978 – अफगानिस्तान में विद्रोही गुट ने सत्ता पर कब्जा किया।
1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात, 1.38 लाख लोगों की मौत।
1993 – बकिंघम पैलेस पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना वापस बुलाई।
2011 – प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह।
2020 – इरफान खान का निधन।












