Haryana : हरियाणा में BPL परिवारों की हुई मौज, अब सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें कैसे?

Published On: November 24, 2025
Follow Us
BPL families in Haryana will get gas cylinders for just Rs 500!

Haryana : केंद्र और राज्य सरकारें गरीब वर्ग के परिवारों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का वर्तमान समय में लाखों-करोड़ों लोग लाभ उठा रहे हैंइसी बीच हरियाणा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के BPL परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इन परिवारों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 50 लाख BPL परिवारों को लाभ मिलेगा। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। योजना के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है और जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं, उन्हें केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

जानें पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो।
  • बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हो।
  • आवेदक के पास गैस कनेक्शन और उसकी कॉपी हो।
  • आवेदक के पास वैध मोबाइल नंबर हो।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को हर घर हर ग्रहणी पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफाई करें।
  • गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर भरें और गैस एजेंसी का चयन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना के लिए स्वीकार कर लिया जाएगा। Haryana 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment