न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Family Id: हरियाणा में फैमिली आईडी में तुरंत करवा लें ये बदलाव, वरना कैंसिल हो जाएगा राशन कार्ड

On: September 27, 2025 4:32 AM
Follow Us:

Haryana Family Id: हरियाणा में जांच के बाद बीपीएल राशन कार्डधारकों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। खबरों की मानें, तो सितंबर में अब तक जिले के 12 हजार 689 राशन कार्ड कट चुके हैं। विभाग की जांच अब भी जारी है, जिससे और भी राशन कार्ड कट सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार्डधारकों को मैसेज भेजकर परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अपनी आय का सत्यापन कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। वहीं जिन कार्डधारकों के राशन कार्ड कैंसिल किए गए हैं उनमें 12,346 बीपीएल और 305 एएवाई कार्डधारक शामिल हैं। पहले कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 50 हजार 130 थी। सितंबर में अब तक विभाग के डाटा के अनुसार 12 हजार 689 कार्डधारक घटे हैं। जिससे कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 37 हजार 479 पर हो गई है।

Revelation in Haryana orchestra artist murder case
Haryana : हरियाणा की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट हत्या मामले में हुआ खुलासा, रात में बॉयफ्रेंड संग पी शराब…फिर

विभाग ने उन कार्डधारक परिवारों को मैसेज भी भेजे हैं, जिन्होंने पीपीपी में अपनी आय का सत्यापन नहीं किया है या वार्षिक आय शून्य दिखाई है। इन परिवारों को अपनी आय सत्यापित करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

क्या बोले अधिकारी

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

नागरिक संसाधन सूचना विभाग के रेवाड़ी जिला प्रबंधक दीपक चौहान का कहना है कि जिले के सभी कार्डधारकों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन लोगों के पास पात्रता से अधिक संपत्ति या आय है, उन्हें बीपीएल और एएवाई श्रेणी से बाहर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिनके पास चार पहिया वाहन, गुड्स एंड कैरियर वाहन या मोटी सैलरी की नौकरी थी, वे अपात्र पाए गए।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment