Rain Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आज 7 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज दोपहर 12.15 बजे जारी… अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, करनाल जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।








