Haryana Family ID को लेकर आया बड़ा अपडेट, घर बैठे कर सकेंगे ये काम; ऐसे मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

Published On: September 7, 2025
Follow Us
Big update came regarding Haryana Family ID

Haryana: हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार PPP होने के बावजूद, कई लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोग घर बैठे आसानी से परिवार पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर जाना होगा।

PPP डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें। फिर परिवार पहचान पत्र संख्या और आधार संख्या, कैप्चा जैसी आवश्यक जानकारी भरें।

यहां पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद, मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद प्रिंट फॉर्म या डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद, परिवार पहचान पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसका प्रिंट आउट या डाउनलोड किया जा सकता है।

जानें PPP के लाभ

आपको बता दें कि हरियाणा में परिवार पहचान पत्र 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान पत्र है, जो राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है। परिवार पहचान पत्र ने धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँचाने में मदद की है।

परिवार पहचान पत्र लाभार्थियों को कुछ योजनाओं के लिए आवेदन किए बिना घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सुविधा देता है। इससे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करना आसान हो गया है। परिवार पहचान पत्र की मदद से पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा जैसी 76 से अधिक योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

 

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment