न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Weather Update : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

On: September 5, 2025 12:58 AM
Follow Us:
How will the weather be across the country today?

Weather Update : देशभर में मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है। IMD ने उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। UP में लगातार हो रही बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिससे बाढ़ का खतरा और गहरा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की वजह से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की स्थिति लगातार बन रही है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गुजरात में आज भी अति भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसी बीच IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। जीके अनुसार दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावना कम है. पंजाब और हरियाणा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आइये जानते है कि आज आपके शहर में कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम

IMD के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उमस के कारण लोगों को पसीने और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Gold Silver latest Price, 12 February 2026
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

NCR में आज का मौसम

NCR में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन नमी की वजह से उमस बनी रहेगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पश्चिमी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा।

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब में 5 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में 5 सितंबर को जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

UP में आज का मौसम

UP में आज भी मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और लखनऊ में भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, फैजाबाद और बाराबंकी जिलों में भी लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. तेज हवाओं और बारिश से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है. मंडी, कुल्लू, चंबा, बिलासपुर और ऊना जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है.

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment