Haryana : हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद-सड़कों पर लगा जाम

Published On: September 2, 2025
Follow Us
Heavy rain alert in Haryana today

Haryana : हरियाणा में बादल लगातार बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 2 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। जबकि रोहतक, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी बीच गुरुग्राम में बारिश के बाद जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 4 किमी लंबा जाम लगा है।

ढ़ाई लाख एकड़ फसल का नुकसान

मौसम विभाग ने आज में मंगलवार को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 40 हजार किसानों की ढ़ाई लाख एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी

सिरसा में घग्गर भी उफान पर है और डेंजर लेवल के करीब चल रहा है। जिसे देखते हुए तटबंधों पर ठीकरी पहरा लगाकर नजर रखी जा रही है। यहां बारिश से 3 घरों की दीवार गिर गई। हालांकि दीवार बाहरी तरफ गिरने से अंदर सो रहे परिवार का बचाव रहा। एक घर के मलबे में 7 बकरियों की मौत हो गई। सिरसा के एक स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई है।

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment