Flood Alert: दिल्ली-हरियाणा में बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड से छोड़ा 2.72 लाख क्यूसेक पानी; प्रशासन अलर्ट

Published On: September 2, 2025
Follow Us
Flood threat in Delhi-Haryana

Flood Alert: हरियाणा-पंजाब में बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। भारी वर्षा के बाद अब यमुना नदी का जलस्तर हाई फ्लड के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से लगातार बढ़ते स्तर के साथ 2 लाख 72 हजार 751 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

हाई फ्लड तक पहुंची स्थिति

वहीं सोमवार सुबह करीब 4 बजे यमुना का जलस्तर 97,869 क्यूसेक दर्ज हुआ था। इसके बाद 4 बजे यह 1.65 लाख क्यूसेक और 5 बजे 2.10 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। 6 बजे यह बढ़कर 2.38 लाख क्यूसेक और सुबह 7 बजे 2.72 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। ढाई लाख क्यूसेक के बाद स्थिति को हाई फ्लड माना जाता है।

दिल्ली प्रशासन को अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार हथिनी कुंड बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिसे हाई फ्लड श्रेणी में माना जा रहा है। इसे देखते हुए हरियाणा के विभिन्न जिलों और दिल्ली प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में यह पानी दिल्ली पहुंचेगा, जहां बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नहरों की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है। अब सारा पानी सीधे यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी से लगे हरियाणा के कई जिले प्रभावित होंगे। अधिकारियों का कहना है कि यमुना के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में दिल्ली और आसपास के इलाकों को सतर्क रहना होगा।

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment