Haryana : हरियाणा में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 21 साल बाद हुआ ऐसा

Published On: September 1, 2025
Follow Us
Record breaking rain in Haryana after 21 years

Haryana : हरियाणा में इस साल अगस्त में 21 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में राज्य में औसतन 250 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य औसत 194 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 30 फीसदी अधिक बारिश हुई।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि दो दशकों में अगस्त में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई। 2004 में 250 मिमी वर्षा हुई थी जो अब तक का उच्चतम स्तर था लेकिन इस बार दर्ज हुई वर्षा ने इसे भी पार कर लिया। यह राज्य के लिए बारिश का ऐतिहासिक अगस्त साबित हुआ है।

फतेहाबाद में 298.3 मिमी और यमुनानगर में 408.5 मिमी बारिश हुई। पंचकुला 275.4 मिमी, फरीदाबाद 275 मिमी और पानीपत 271.9 मिमी जैसे जिलों में भी सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई। भिवानी और चरखी दादरी जैसे जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment