Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Published On: September 1, 2025
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का दौर एक बार फिर चिंताजनक मोड़ ले चुका है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। हालात को गंभीर देखते हुए सरकार ने बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया है और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना UAE का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है।

कई जिलों में मूसलधार बारिश

हरियाणा के अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा जैसे इलाकों में फिलहाल बारिश जारी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह 10:55 बजे तक के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और जींद में हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।

रात 2 बजे हथिनीकुंड बैराज में 1.05 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिससे सभी गेट खोल दिए गए। सुबह 8 बजे तक जलस्तर बढ़कर 3.11 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इससे यमुना नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है।

घग्गर नदी रात 3 बजे जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके किनारे बसे पंजाब और हरियाणा के जिलों (पंचकूला, फतेहाबाद, सिरसा) में खतरे की स्थिति है। यमुना (फरीदाबाद) और मारकंडा नदी (कुरुक्षेत्र) भी ओवरफ्लो की स्थिति में हैं।

अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार सुबह 8:30 बजे जारी बुलेटिन में चेतावनी दी है कि राज्य में अगले 36 से 48 घंटे तक भारी बारिश हो सकती हैयह चेतावनी 2 सितंबर तक प्रभावी रहेगी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment