Haryana News: हरियाणा में जारी भारी बारिश के बीच जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।
विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्टेशन पर मौजूद रहें और किसी भी हालात में ड्यूटी स्थल न छोड़ें। पंप ऑपरेटरों को भी 24x7 ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी पंपिंग स्टेशन और मशीनरी सुचारु रूप से काम करें। जलभराव की स्थिति में तत्काल पानी की निकासी हो सके, इसके लिए फील्ड स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी मोहम्मद शाईन ने यह आदेश जारी किए हैं।








