Haryana Weather: हरियाणा के इन 12 जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Published On: August 31, 2025
Follow Us
There will be heavy rain in these 12 districts of Haryana today

Haryana Weather: हरियाणा के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को गुरुग्राम और फतेहाबाद जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद में बादल छाए रहे। बारिश और बादलों के इस सिलसिले के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

बारिश के कारण प्रदेश में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं, यमुना नदी फरीदाबाद में और मारकंडा नदी कुरुक्षेत्र में शनिवार को ओवरफ्लो हो गईं। इसके चलते कुरुक्षेत्र के कठवा गांव में पानी घुस गया और आसपास के कुल सात गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment