हरियाणा में कब दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train? आ गया बड़ा अपडेट, यहां जानें सब कुछ

Published On: August 28, 2025
Follow Us
When will the country's first Hydrogen Train run in Haryana?

Hydrogen Train: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। प्रदेश में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच सितंबर में शुरू हो सकती है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी में ट्रेन के आठ कोच बनकर तैयार हो गए हैं। इनका टेस्ट भी हो गया है।

जींद में भी हाइड्रोजन प्लांट बनकर तैयार

वहीं जींद में भी आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है। गेट और दीवार का काम फाइनल स्टेज पर है। मिली जानकारी के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेन में इंजन लगने के बाद चेन्नई से पूरी ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा। बता दें कि जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद अब भारत में हाइड्रोजन ट्रेन चलने के लिए तैयार है।

जानें कितनी होगी हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार

खास बात यह है कि इसकी शुरुआत हरियाणा से हो रही है। इस ट्रेन के लिए जींद में आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट तैयार कर लिया है। हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार की बात करें तो इसकी स्पीड 110 से 140 किमी प्रति घंटा होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन होगी।

इसमें एक बार में करीब 2500 यात्री सवार हो सकेंगे। इस ट्रेन पर करीब 82 करोड़ रुपये का खर्च आया है। हालांकि, इस ट्रेन का किराया कितना होगा। अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। Hydrogen Train

जानें हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

आपको बता दें कि हाइड्रोजन ट्रेन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। वहीं इस ट्रेन के संचालन के दौरान केवल पानी और भाप उत्सर्जित करेगी। डीजल ट्रेनों की तुलना में इसमें कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा। इस ट्रेन को चलाने के लिए लिए 5 लोको पायलट की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। जिसमे जींद के 3  और दिल्ली के 2 लोको पायलट शामिल हैं।

पायलटों को चेन्नई में 3 से 10 अगस्त के बीच ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान लोको पायलटों को हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीकी और संचालन से जुड़ी बारीकियों को समझाया गया।

बताया जा रहा है कि सितंबर में हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन प्लांट का काम भी लगभग पूरा हो गया है। Hydrogen Train

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026
In 11 years, Rs 15,448 crore has been given to farmers

Haryana: 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम के दिए 15 हजार 448 करोड़ : मुख्यमंत्री

February 27, 2026

Leave a Comment